top of page

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ में 99 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

  • Writer: मनीष सिरमौरी
    मनीष सिरमौरी
  • May 20, 2021
  • 1 min read

मनीष चौहान (दि शिरगुल टाइम्स)

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान के तहत आज नागरिक अस्पताल राजगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग के 99 लोगों को टीके लगाए गए। यह जानकारी सिविल अस्पताल राजगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 अशोक ठाकुर ने दी।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों व मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, हाथों को नियमित रूप से धोने या सेनिटाइज करने व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए 2 गज की दूरी बनाए रखने का आहवान किया। उन्होंने लोगों से पंजीकरण करवाकर वैक्सीन लगवाने की भी अपील की।

Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page