top of page

ढाई आखर पत्र-लेख प्रतियोगिता’ में कुमारी अपूर्वा नेगी ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

KAVI RAJ CHAUHAN
Apr 23, 2024
1 min read

कविराज चौहान ,सोलन




भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत हिमाचल डाक सर्कल शिमला के अधीन सोलन डाक मण्डल द्वारा स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ‘ढाई आखर पत्र-लेख प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। अधीक्षक डाकघर सोलन आर.डी. पाठक ने बताया कि सोलन मण्डल के अधीन बी.एल. सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, शामती की छात्रा कुमारी अपूर्वा नेगी ने इस प्रतियोगिता में हिमाचल परिमण्डल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अधीक्षक डाकघर सोलन ने कुमारी अपूर्वा नेगी को पुरस्कार राशि 05 हजार रुपए का चेक तथा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से भविष्य में ‘ढाई आखर पत्र-लेखन प्रतियोगिता’ वर्ष 2024-25 में भाग लेने का आग्रह किया।



 
 
 

Comments


bottom of page