top of page

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

  • KAVI RAJ CHAUHAN
  • Mar 4, 2021
  • 1 min read

कविराज चौहान (दि शिरगुल टाइम्स शिमला)

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष संजीव शर्मा और महासचिव कमल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के लिए अनुबंध अवधि को तीन वर्ष से कम कर दो वर्ष करने का आग्रह किया।

हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्य अध्यक्ष अरूण कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट कर उनसे अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की अवधि को तीन वर्ष के बजाय दो वर्ष करने का आग्रह किया ताकि कर्मचारियों को लाभान्वित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

 
 
 

Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page