top of page

पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को भेंट की काॅफी टेबल बुक

  • KAVI RAJ CHAUHAN
  • Mar 10, 2021
  • 1 min read

कविराज चौहान (दि शिरगुल टाइम्स शिमला)

प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा प्रकाशित एक काफी टेबल बुक वीरांगना आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को प्रस्तुत की। काॅफी टेबल बुक में प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत महिलाओं की गतिविधियों और उपलब्धियों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत महिलाएं सार्वजनिक व्यवस्था को बहाल करने, अपराधों को सुलझाने और निर्भय होकर शिकायतें दर्ज करने के लिए सराहनीय सेवा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे समाज के समग्र उत्थान और विकास के लिए भी सराहनीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करती रहेंगी और दूसरों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बनेंगी।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिज व गेयटी थियेटर में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आयोजित समारोह के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक मोनिका भुटुंगुरु, पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

 
 
 

Komentarze


bottom of page