top of page

मात्र 2,000 रुपए के लिए साथी को मौत के घाट उतार दिया

KAVI RAJ CHAUHAN
Apr 25, 2022
1 min read

KAVI RAJ (THE SHIRGUL TIMES)

सड़क (NH- 707 ) का निर्माण कार्य कर रही निजी कंपनी में कार्यरत मशीन ऑपरेटर द्वारा साथी हेल्पर को मौत के घाट उतारने का मामला

शिलाई में रोनहाट उप तहसील के मीनस में स्थित निजी कंपनी के कैंप हाउस के कमरे में बतौर ऑपरेटर कार्यरत साहिल गुलेरिया के मोबाइल फ़ोन को सोमवार सुबह हेल्पर नवरत्न ने गाने सुनने के लिए मांगा। इसी दौरान नजदीक सो रहे ऑपरेटर को अपने मोबाइल से गूगल पे के नोटिफिकेशन की रिंगटोन सुनाई दी। जैसे ही ऑपरेटर ने अपने फोन को हेल्पर से वापस मांगा तो उसने तुरंत ही वापस दे दिया और उसे अपने फोन से हुई ट्रांजैक्शन की नोटिफिकेशन मिली |

इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और ऑपरेटर ने हेल्पर के सिर पर शराब की खाली बोतल से वार कर दिया घायल युवक को सहकर्मियों ने शिलाई अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया |

आरोपी युवक 22 वर्षीय साहिल गुलेरिया पुत्र योग राज गुलेरिया निवासी गाँव धड़बाहण डाकघर पैरी तहसील बल्ह जिला मंडी का रहने वाला है जबकि मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय नवरत्न पुत्र गौरी लाल निवासी (किश्तवाड़) जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। ।

डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 
 
 

Comments


bottom of page