मुख्यमंत्री ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मीडिया कर्मियों को बधाई दी
KAVI RAJ CHAUHAN
May 3, 2020
1 min read
THE SHIRGUL TIMES (SHIMLA )
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीडिया कर्मियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह दिन हमें मीडिया का सम्मान करने के लिए प्रेरित करता है और प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस मीडिया कर्मियों में प्रेस की स्वतंत्रता और व्यावसायिक नैतिकता के मुद्दों को भी दर्शाता है और प्रेस की स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों का उत्सव मनाने का भी अवसर है।
मुख्यमंत्री ने कोविड़-19 महामारी के दौरान जिम्मेदार रिपोर्टिंग के लिए भी मीडिया का धन्यवाद किया।



Comments