top of page

राज्यपाल ने किया शिव सिंह चौहान की पुस्तक का विमोचन

  • KAVI RAJ CHAUHAN
  • Apr 16, 2021
  • 1 min read

कविराज चौहान (दि शिरगुल टाइम्स शिमला)(16/04/2021)

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज साहित्यकार, समाजसेवी और सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी शिव सिंह चौहान द्वारा लिखित पुस्तक- हिमाचल प्रदेश के पांच सपूत का विमोचन किया। यह पुस्तक हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के राज्य के विकास में योगदान पर केंद्रित है।

राज्यपाल ने लेखन के क्षेत्र में शिव सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह वर्ष हम हिमाचल प्रदेश के स्वर्ण जयंती पूर्ण राज्यत्व वर्ष के रूप में भी मना रहे हैं। हमारे नेतृत्व ने प्रदेश को किस तरह आगे बढ़ाया और विकास के लिए उनका क्या दृष्टिकोण था, यह महत्वपूर्ण है। लेखक ने सरकार के साथ काम करते हुए अपने अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से पाठकों तक लाया है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वे अपने अतीत के दौर को भी समझंे।

इस मौके पर, शिव सिंह चौहान ने राज्यपाल को अपनी पुस्तकों का संग्रह भी भेंट किया। इनमें ममता के मंदार, कतरन से परिवर्तित होती नारी, एक सफल राजनेता और हिमाचली शक्ति-पीठ शामिल हैं।

सोलन जिले से संबंधित 90 वर्षीय शिव सिंह चौहान ने पुस्तक के माध्यम से प्रदेश में हुए राजनैतिक बदलाव, आर्थिक परिवर्तन और स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, कृषि एवं बागवानी, औद्योगिकीकरण इत्यादि क्षेत्रांे में हुए विकास को पुस्तक में स्थान दिया है।

पूर्व इंजीनियर श्याम लाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने भी राज्यपाल से अपने अनुभव साझा किए।

शिव सिंह चौहान के पुत्र यादवंेद्र सिंह चैहान, जो राज्य सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए है, भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Comments


bottom of page