top of page

विभागीय परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 3 मार्च, 2023 तक करें आवेदन

  • Writer: मनीष सिरमौरी
    मनीष सिरमौरी
  • Mar 1, 2023
  • 1 min read

हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान हिप्पा के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रशासनिक सेवा व अन्य सभी पात्र राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों की विभागीय परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि में बदलाव किया गया है और अब इसके लिए 03 मार्च, 2023 सायं 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र अभ्यर्थी ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से मानव सम्पदा पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष आवेदन 07 मार्च, 2023 तक अनुमोदित कर सकेंगे। परीक्षा की समय सारिणी व ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी HIPA Website www.hipashimla.nic.in पर उपलब्ध है।

Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page