शिक्षक दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 5 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा
- KAVI RAJ CHAUHAN
- Sep 4, 2020
- 1 min read
शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 5 सितम्बर, 2020 को आयोजित किए जाने वाला राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह अब 5 अक्तूबर, 2020 को 11 बजे प्रातः होटल पीटरहाॅफ शिमला में यूनेस्को के विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर मनाया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह को भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर घोषित किए गए राष्ट्रीय शोक के कारण स्थगित किया गया है।
Комментарии