हरियाणा विधानसभा की एपेक्स समिति ने राज्यपाल से भेंट की
KAVI RAJ CHAUHAN
Mar 1, 2021
1 min read
कविराज चौहान (दि शिरगुल टाइम्स शिमला)
हरियाणा विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिेकशन (नेवा) के लिए उच्च स्तरीय एपेक्स (सदन) समिति ने अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता की अध्यक्षता में आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की।
समिति 28 फरवरी से 3 मार्च, 2021 तक हिमाचल विधानसभा के विधायी व्यवसाय की डिजिटल ट्रांजैक्शन पर अध्ययन करने के लिए शिमला दौरे पर है।
राज्यपाल ने समिति के सदस्यों को शाॅल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।



Comments