top of page

268 पदों के लिए कैम्पस साक्षात्कार 17 सितम्बर को

  • Writer: मनीष सिरमौरी
    मनीष सिरमौरी
  • Sep 14, 2021
  • 1 min read

मनीष चौहान (द शिरगुल टाइम्स)

मैसर्ज एस्क्लिपीअस वेलनेस प्राईवेट लिमिटिड, मैसर्ज प्रोक्टर एण्ड गेम्बल होम प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटिड, भारतीय संचार निगम लिमिटिड एवं केपी ग्र्रुप-9 में विभिन्न श्रेणियों के 268 पदों को भरने के लिए कैम्पस साक्षात्कार 17 सितम्बर, 2021 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने आज यहां दी।

उन्होंने कहा कि कैम्पस साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा मैसर्ज एस्क्लिपीअस वेलनेस प्राईवेट लिमिटिड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (कमीशन आधारित) के 200 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 12वीं, बीए, बीएससी, बीकाॅम निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 30 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है।

संदीप ठाकुर ने कहा कि मैसर्ज प्रोक्टर एण्ड गेम्बल होम प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटिड में अपरेंटिस आईटीआई टर्नर, इलैक्ट्राॅनिक, मैकेनिक, फीटर तथा इलैक्ट्रीशियन के 18 पद भरे जानें हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संचार निगम लिमिटिड एवं केपी ग्र्रुप-9 में सेल्स मैनेजर एवं टीम लीडर के 50 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 17 सितम्बर, 2021 को सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में कैम्पस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242, मोबाइल नम्बर 70189-18595, 98170-69798, 98826-74079 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments

Couldn’t Load Comments
It looks like there was a technical problem. Try reconnecting or refreshing the page.
bottom of page