top of page

शूलिनी मेलें में भीड़ में रहे सतर्क, कीमती सामानों पर जेबकतरों की नजर

  • Writer: मनीष सिरमौरी
    मनीष सिरमौरी
  • Jun 25, 2022
  • 1 min read

मनीष {द शिर्गुल टाइम्स सोलन }

राज्यस्तरीय शूलिनी मेले में भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है। सोलन पुलिस के पास चोरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही है, जो मेले में भीड़ के दौरान सामने आईं। पुलिस चौकी में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों का कहना है कि मेले में भीड़ के दौरान उनके किमती गहने, मोबाइल फोन व पर्स चोरी हो गए हैं।

पुलिस का कहना है कि अभी और मामले सामने आ रहे हैं, कुल कितने लोगों के सामान पर जेबकतरो ने हाथ साफ कर गए इसका पता बाद में लग पाएगा। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्हें पता भी नहीं चला कि उनका सामान व पैसे कब चोरी हो गए।

पुलिस विभाग द्वारा भी व्यवस्था बनाने व सुरक्षा की दृष्टि से पांच सौ से अधिक पुलिस जवानों को शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।

पुलिस ने अभी बाहरी राज्यों की कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है व उनसे पूछताछ की जा रही है। ए एस पी अशोक वर्मा ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है तथा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि जेबकतरों से बचा जा सके।


Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page