top of page

एस.वी.एम. पब्लिक स्कूल छोगटाली में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

Writer: कवि राज चौहान
कवि राज चौहान
14 minutes ago
1 min read

एस.वी.एम. पब्लिक स्कूल छोगटाली में आज गांधी जयंती का पावन पर्व अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रीतिका चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए छात्रों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

समारोह में एस.एम.सी. अध्यक्ष श्रीमती अमिता चौधरी, महिंद्रा फाइनेंस के मैनेजर श्री प्रदीप ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुरेंदर ठाकुर और चेयरमैन श्री जीतेन्दर ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।


इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों, नृत्यों और लघु नाटिकाओं से युक्त एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।


Comments


bottom of page