top of page

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन में दो दिवसीय रसायन विज्ञान क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

  • Writer: मनीष सिरमौरी
    मनीष सिरमौरी
  • 5 minutes ago
  • 1 min read

सोलन, 9 अगस्त 2026: गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में सीबीएसई–सीओई पंचकूला के तत्वावधान में वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर रसायन विज्ञान विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन 8 एवं 9 अगस्त 2026 को किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को रसायन विज्ञान के शिक्षण को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए नवीन शिक्षण विधियों से परिचित करवाना रहा।

कार्यशाला में सीबीएसई द्वारा नामित संसाधन व्यक्तियों सुश्री पूजा ठाकुर, सीबीएसई संसाधन व्यक्ति एवं प्रधानाचार्या, अकादमिक लीडर तथा सुश्री अमनप्रीत सैनी, रसायन विज्ञान शिक्षिका, अकाल अकादमी, बरू साहिब, हिमाचल प्रदेश ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।

दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न शैक्षणिक एवं गतिविधि-आधारित सत्रों में सक्रिय सहभागिता की। रसायन विज्ञान की अवधारणाओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों तक पहुँचाने, कक्षा-कक्ष में प्रयोगात्मक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों की समझ को बेहतर बनाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने समूह गतिविधियों, संवादात्मक सत्रों एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बक्शी ने दोनों संसाधन व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला को शिक्षकों के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने शिक्षकों को कार्यशाला के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं नवीन शिक्षण तकनीकों को अपनी कक्षाओं में प्रभावी रूप से लागू करने तथा विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

दो दिवसीय कार्यशाला का समापन सकारात्मक ऊर्जा एवं नवीन शिक्षण दृष्टिकोण अपनाने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यशाला ने शिक्षकों को अपने विषय के शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए प्रेरित किया।

Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page