मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान
द शिरगुल टाइम्स - सोलन
हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गांव निवासी नरेश चंद वर्मा ने न सिर्फ सोलन बल्कि पूरे प्रदेश में ज्वैलरी कारोबारी और समाजसेवी के रूप में एक अलग पहचान बनाई। सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
यहां जारी बयान में मंच के प्रधान, प्रदीप ममगाईं, महासचिव: यशपाल कपूर, के अलावा मियां प्रेम सिंह, बलदेव चौहान, डॉ.एसएस परमार व एडवोकेट गगन चौहान,अमरीश शर्मा, नवीन निश्चल शर्मा, महेंद्र गौतम,राजेंद्र शर्मा व अजय कंवर, एलआर दहिया व वरूण चौहान, डॉ.डीपी शर्मा, कंवर वीरेंद्र सिंह, अशोक चौहान, नरेंद्र चौहान, यशपाल शर्मा, नारायण सिंह चौहान, रमेश शर्मा, डॉ.एसएल वर्मा, डॉ. लोकेश ममगाईं, डॉ. रामगोपाल शर्मा,पदम पुंडीर, केआर कश्यप, विपुल कश्यप, बाबू राम शर्मा, टीआर राणा, आरके गुरंग, शिव प्रसाद, दर्शन सिंह पुंडीर व पीडी भारद्वाज, सुखदर्शन ठाकुर, कविराज चौहान, जय ठाकुर, जयचंद शर्मा, सत्यपाल ठाकुर, रामदयाल चौहान, एडवोकेट प्रदीप कंवर ,अरूण भारद्वाज, पंकज कश्यप, उमेश कमल, कुलदीप सूर्या, रमेश मेहता, विनय भगनाल, कमल सिंह कमल, शिव प्रसाद संदीप शर्मा, जय प्रकाश चौहान, बृजमोहन चौहान, जोगिंद्र सिंह चौहान, सदस्य मनोज पुंडीर, हरिंद्र सिंह ठाकुर, सुभाष अत्रि, शमशेर ठाकुर समेत सभी सदस्यों ने वर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है और इसे समाज के लिए क्षति बताया। वर्मा को सोलन में एक व्यवसायी और समाजसेवी रूप में सदा याद किया जाएगा।



Comments