ईवीएम भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक निरीक्षण
KAVI RAJ CHAUHAN
Apr 5, 2021
1 min read
कविराज चौहान (दि शिरगुल टाइम्स शिमला)
विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज यहां इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीनों व वीवीपैट मशीनों के भण्डार कक्ष सहित एम-1 ईवीएम के वेयरहाउस का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण किया गया।

त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण के तहत तहसील परिसर कोटलानाला स्थित ईवीएम वेयर हाउस एवं पुराना उपायुक्त कार्यालय स्थित वीवीपैट वेयर हाउस को जांचा गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकान्त शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर, उपायुक्त सोलन केसी चमन, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, तहसीलदार सोलन गुरमीत सिंह नेगी, नायब तहसीलदार निर्वाचन मोहिन्द्र ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।



Comments