top of page

हिमाचल प्रदेश करेगा दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति

  • Writer: मनीष सिरमौरी
    मनीष सिरमौरी
  • Apr 26, 2021
  • 1 min read

मनीष चौहान (दि शिरगुल टाइम्स)(26/07/2021)

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आग्रह को स्वीकार करते हुए दिल्ली को ऑक्सीजन की आपातकालीन आपूर्ति करने को सहमति प्रदान की है। कोविड-19 महामारी के संकट के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ऑक्सीजन का भारी संकट चल रहा है।

नई दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि दिल्ली मंे उत्पन्न स्थिति से हिमाचल प्रदेश काफी चिन्तित है और दिल्ली सरकार को हर सम्भव सहायता प्रदान करने में प्रदेश को प्रसन्नता होगी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली सरकार के अधिकारी ऑक्सीजन की आपूर्ति का प्रबन्ध करने के लिए हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक से सम्पर्क कर सकते हैं।

अरविन्द केजरीवाल ने इस उदारता के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।


Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page