top of page

मुख्यमंत्री को 21,05,823 रुपये का चैक भेंट किया

  • KAVI RAJ CHAUHAN
  • Feb 10, 2021
  • 1 min read

कविराज चौहान (दि शिरगुल टाइम्स शिमला)

कृषि मंत्री वीरेंद्र कवर ने कृषि उपज मार्केट समिति (एपीएमसी) शिमला व किनौर की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 20 जुलाई, 2020 को भट्टा-कुफर शिमला फल मंडी में भूस्खलन से बागवानों और किसानों को हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में 21,05,823 रुपये का चैक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा ही बागवानों और किसानों की हितैषी रही है और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया है।

कृषि उपज मार्केट समिति (एपीएमसी) शिमला व किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, एपीएमसी के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 
 
 

Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page