top of page

मुख्यमंत्री करेंगे काजा में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

  • Writer: मनीष सिरमौरी
    मनीष सिरमौरी
  • Apr 3, 2023
  • 1 min read

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अप्रैल, 2023 को लाहौल-स्पिति ज़िला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चम्बा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जिला हमीरपुर में, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला में, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला ऊना में, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जिला बिलासपुर में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला शिमला में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ज़िला सोलन में, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ज़िला मण्डी में, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ज़िला किन्नौर के रिकांगपिओ में और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी जिला कुल्लू में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ जिला शिमला में, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ जिला सोलन में, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ जिला कांगड़ा के धर्मशाला में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page