top of page

मुख्यमंत्री ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र की भारतीय और जर्मन कंपनियों के अधिकारियों से की भेंट

  • Writer: मनीष सिरमौरी
    मनीष सिरमौरी
  • Sep 30, 2022
  • 1 min read

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां ओकओवर में रक्षा विनिर्माण यानि डिफेंस मेन्युफैक्चरिंग की प्रसिद्ध भारतीय कंपनी एसएमपीपी के कार्यकारी निदेशक आशीष कंसल और एसएमपीपी की सहभागी जर्मन कंपनी रैनमैटल एसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैन पैट्रिक हैलमसन, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी विलेम एरास्मस और कंपनी के महाप्रबंधक (प्लांट इंजीनियरिंग) जेएस ड्यू टॉयट ने भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों से हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में प्रस्तावित निवेश के संबंध में चर्चा की। ये कंपनियां नालागढ़ में डिफेंस मेन्युफैक्चरिंग से संबंधित उद्योग स्थापित करने जा रही हैं।

उद्योग विभाग के प्रधान सचिव आरडी नजीम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा, उद्योग विभाग के निदेशक राकेश कुमार प्रजापति, अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page