top of page

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

  • KAVI RAJ CHAUHAN
  • Apr 8, 2021
  • 1 min read

कविराज चौहान (दि शिरगुल टाइम्स शिमला)(08/04/2021)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 15 अप्रैल, 2021 को मण्डी ज़िला के पधर में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेेंगे। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज जिला सिरमौर स्थित नाहन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी ऊना में, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा केलांग, पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर हमीरपुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह सोलन, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर कुल्लू में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल किन्नौर स्थित रिकांगपिओ, ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी चम्बा, वन मंत्री राकेश पठानिया शिमला में और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग बिलासपुर में ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page