top of page

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

  • KAVI RAJ CHAUHAN
  • Mar 17, 2021
  • 1 min read

कविराज चौहान (दि शिरगुल टाइम्स शिमला)

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी लोक सभा क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन एक अपूर्णीय क्षति है और समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

बंडारू दत्तात्रेय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राम स्वरूप शर्मा को हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए दिए गए योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।

राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों महेंद्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, सरवीन चौधरी, डाॅ राम लाल मारकण्डा, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम सिंह, गोविंद सिंह ठाकुर, डाॅ. राजीव सैजल, सुख राम, राकेश पठानिया और राजिंद्र गर्ग ने भी सांसद के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में मंत्रियों ने कहा कि राज्य ने कहा कि राज्य के लोग राम स्वरूप शर्मा के योगदान को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति करने की कामना की है।

सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप और इंदु गोस्वामी ने भी राम स्वरूप शर्मा को श्रद्धांजलि दी है।

Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page