top of page
  • Writer's pictureमनीष सिरमौरी

Tata son's के पूर्व चैयरमैन, सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

मुंबई

द्योगपति सायरस मिस्त्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार , टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में गई है ।साइरस मिस्त्री और चार अन्य लोग पालघर की ओर जा रहे थे। उनकी कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ जब मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। घटना सूर्या नदी पर बने पुल की है. कार ड्राइवर के साथ उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, दुर्घटना अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।

सायरस मिस्त्री 2012 में बने थे टाटा सन्स के चेयरमैन साल 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चैयरमैन बनाया गया थे । वही 4 साल के भीतर ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।


3 views0 comments
bottom of page