top of page

कर रहे थे मॉक ड्रिल, ग्रामीण के लिए साबित हुई जीवनदायिनी

  • Writer: मनीष सिरमौरी
    मनीष सिरमौरी
  • Jun 8, 2023
  • 1 min read

कुल्लू जिला की जिन्दौड पंचायत के नागचा गाँव में आज मेगा मोक ड्रिक का आयोजन किया जा रहा था इसी दौरान यह सूचना मिली की गाँव के एक घर में एक ग्रामीण काफी समय से शय्याग्रस्त है तथा उसे तुरंत ही स्वास्थ्य सहायता की आवशयकता है। मौके पर मौजूद उपमंडल अधिकरी विकास शुक्ला ने इस व्यक्ति को तुरंत उठाकर एम्बुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस, शसस्त्र सीमा सुरक्षा बल तथा आईटीबीपी के जबानों ने लगभग तीन किलोमीटर की खडी चढ़ाई पर उठाकर सडक पर पहुँचाया जहाँ से उसे एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

यह मोक ड्रिल जहाँ आपदा के समय पर उचित तरीके से आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परिक्षण करने के लिए एक बेहतर अभ्यास रही वहीँ पर इस ग्रामीण व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी भी साबित हुई।

Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page