top of page

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय की बाल लेखिका की पहली पुस्तक का विमोचन

Writer: JTN Teknet  Private Limited
JTN Teknet Private Limited
Sep 21, 2024
1 min read

द शिरगुल टाइम्स ,सोलन


गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन की एक बाल लेखिका, वेदांशी शर्मा ने पहली पुस्तक, ' माई एकफ्रास्टिक डायरी ' विमोचन दिनांक 21 सितंबर , 2024 को किया है। उनकी यह उपलब्धि लेखन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इस पुस्तक को उनकी पहली पुस्तक के रूप में बड़ी सफलता मिली है।

पुस्तक विमोचन समारोह में उपायुक्त सोलन के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों जैसे गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन के निदेशक श्री पीयूष गर्ग, प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर अरोड़ा , वेदांशी शर्मा के अभिभावक तथा शिक्षक शामिल थे।




वेदांशी की पुस्तक, ' माई एकफ्रास्टिक डायरी ' एक गद्य डायरी है जो उनके दैनिक जीवन की एक झलक प्रदान करती है। यह पुस्तक उनके बाल्यकाल में ही उनके लेखन कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन करती है।

स्कूल प्रबंधन ने वेदांशी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया तथा भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की। प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर अरोड़ा ने वेदांशी की प्रतिभा की सराहना की एवं उन्हें एक पुरस्कार भी प्रदान किया।

वेदांशी की सफलता उनके माता-पिता के समर्थन और मार्गदर्शन के कारण भी संभव हुई है। उनके माता-पिता ने उन्हें प्रोत्साहित किया और उन्हें अपने सपनों को साकार कर ऊँचाइयों के आसमान को छूने के अवसर प्रदान किए। वेदांशी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे स्कूल के लिए गर्व का विषय है।

Comments


bottom of page