top of page

पांवटा साहिब में 10 अप्रैल तथा कालाआम्ब में 11 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

KAVI RAJ CHAUHAN
Apr 9, 2021
1 min read

मनीष चौहान (दि शिरगुल टाइम्स)

विद्युत सब-स्टेशन गोन्दपुर व 132 के0वी0 गिरी पांवटा लाइन में जरूरी रख रखाव व मुरम्मत के चलते 10 अप्रैल, 2021 को प्रातः 09 बजे से सांय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशाषी अभियन्ता विद्युत नाहन ने दी।

जिला सिरमौर के सब स्टेशन कालाआम्ब व 132 के0वी0 गिरी कालाआम्ब ट्रांसमिशन के अतंर्गत आने वाले क्षेत्रों में 11 अप्रैल, 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियन्ता नाहन ने बताया कि क्षेत्र में सामान्य रखरखाव व तारांें की मुरम्मत के कार्य के चलते दिनांक 11 अप्रैल, 2021 को प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरूद्व रहेगी।

Comments


bottom of page