top of page

मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण

  • Writer: मनीष सिरमौरी
    मनीष सिरमौरी
  • Aug 21, 2023
  • 1 min read

सोलन के सीनियर सेकंडरी स्कूल डगशाई में सोमवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रिंसिपल कमल किशोर शर्मा ने किया। इस मौके पर स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने औषधीय व छायादार पौधे लगाए।

स्कूली बच्चों को पौधों के पालन पोषण व बड़े होने तक की जिम्मेदारी दी गई।  स्कूल की एनसीसी ऑफिसर अंजना ठाकुर ने बच्चों पौधों की उपयोगिता और मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर चंद्रदेव ठाकुर, देवी चंद, मोनिका और बांको देवी समेत अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स को रिफ्रेशमेंट भी दी गई।

Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page