top of page

सिरमौर में 29 जुलाई को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, मेले में 50 से अधिक कंपनियां लेगी भाग

  • Writer: मनीष सिरमौरी
    मनीष सिरमौरी
  • Jul 12, 2022
  • 1 min read

मनीष {द शिर्गुल टाइम्स}

नाहन जिला सिरमौरमें 29 जुलाई 2022 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें 50से अधिक नामचीन कंपनियां भाग लेगी।

इस मेले में लगभग 1000 युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। इस रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई नाहन के प्रांगण में स्थित सिटी लाइवलीहुड सेंटर में होगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर की बड़ी कंपनियां जिनमें सन फार्मा, बीईफार्मा, मैनकाइंड, एएनएफ लाइएफ साइंस, वर्धमान व मैसर्स यूनाइटेड बिस्किट कंपनियां भाग लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इस मेले में अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के अनुसार 10500 से लेकर 60,000 प्रतिमाह तक वेतन तय होगा। उन्होंने बताया कि इस मेले में आठवीं, दसवी, 12वीं, बीटेक, बीएससी,एमएससी, आईटीआई, बी फार्मा, एम फार्मा व डिप्लोमा होल्डर युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।


Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page