top of page

सेना में पुरानी भर्तियां रद्द, पहले होगी लिखित परीक्षा, सड़को पर उतरे अभ्यर्थी

  • Writer: मनीष सिरमौरी
    मनीष सिरमौरी
  • Jun 16, 2022
  • 1 min read

मनीष {द शिर्गल टाइम्स} सेना ने पुरानी भर्तियों को रद्द कर दिया गया है। अब भर्तियां अग्निपथ स्कीम के तहत होंगी। जल्द ही सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी। सेना ने भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। पहले लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद ग्राउंड टेस्ट होगा। इससे पहले युवाओं का ग्राउंड टेस्ट होता था।

छह महीने प्रशिक्षण के बाद इनकी सेना में सेवाएं ली जाएंगी। सेना में ये जवान अग्निवीर कहलाए जाएंगे। इनकी चार साल तक सेवाएं ली जाएंगी। इसके बाद और सेवाओं के लिए इन्हें एक और भर्ती प्रक्रिया से गुजरना होगा।


अग्निपथ स्कीम में आयु सीमा साढ़े 17 से 21 साल निर्धारित की गई है। इसमें 10 और 12वीं पास युवा और युवतियां भाग ले सकेंगे। आईटीआई और तकनीकी संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त युवक भी इसमें भाग ले सकेंगे। साल में कुल 45 से 55 हजार भर्तियों में से 25 फीसदी अग्निवीरों का सेना में नियमित सेवाओं के लिए चयन किया जाएगा। इन अग्निवीरों को रिस्क और हार्डसिप, राशन, ड्रेस और यात्रा भत्ता भी मिलेगा।



Recent Posts

See All
मंच सोलन ने नरेश वर्मा के निधन पर जताया शोक

कवि राज चौहान द शिरगुल टाइम्स - सोलन हिमाचल प्रदेश के जाने-माने वर्मा ज्वैलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा का शनिवार को सोलन में निधन हो गया। मूलत: सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के दाड़ो-देवरिया गा

 
 
 

Comments


bottom of page